CHHATTISGARHnewsraipur

नवापारा में चाकू लेकर लोगों को धमकाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

📡36garhnewsupdate.com

 

रायपुर, 07 सितंबर 2026

गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को बटनदार धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फूलचंद कॉलेज नवापारा के खेल मैदान के पास आम लोगों को चाकू लहराकर डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक धारदार चाकू लेकर फूलचंद कॉलेज के खेल मैदान के पास घूम रहा है और आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम समीर खान (27), निवासी तर्री रोड, नवापारा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक बटनदार धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में चाकू जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया।

मामले में गोबरा नवापारा थाना में अपराध क्रमांक 254/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:

समीर खान, पिता मोहम्मद नासिर खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी साहू मिष्ठान के बाजू, तर्री रोड, नवापारा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest