सेंट्रल जोन में पुलिस का साप्ताहिक अभियान, 154 लोगों पर कार्रवाई; हथियार और वारंटियों पर भी शिकंजा
📡36garhnewsupdate.com


रायपुर, 07 सितंबर 2026
अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में 01 से 07 सितंबर तक विशेष साप्ताहिक अभियान चलाया गया। डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल एवं एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के सुपरविजन में चलाए गए अभियान के दौरान अवैध हथियार रखने वालों, आबकारी मामलों में संलिप्त व्यक्तियों, वारंटियों एवं संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट के 09 प्रकरणों में 09 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई, आबकारी एक्ट के 03 प्रकरणों में कार्रवाई तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 101 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके साथ ही 39 गिरफ्तार वारंटियों एवं 02 स्थाई वारंटियों की तामिली की गई।
अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई
सेंट्रल जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हथियार लेकर घूमने एवं अवैध रूप से हथियार रखने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान आर्म्स एक्ट के कुल 09 प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं आबकारी एक्ट के 03 मामलों में भी वैधानिक कार्रवाई की गई।
थाना-वार कार्रवाई
तेलीबांधा थाना: आर्म्स एक्ट के 01 प्रकरण में कार्रवाई की गई। 05 गिरफ्तार वारंटियों की तामिली की गई। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत धारा 170 BNSS के 30 प्रकरणों में 37 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
देवेंद्र नगर थाना: आर्म्स एक्ट के 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 04 गिरफ्तार वारंटियों को पकड़ा गया तथा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के 02 प्रकरणों में 03 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
सिविल लाइन थाना: आर्म्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट के 01-01 प्रकरण में कार्रवाई की गई। 05 गिरफ्तार वारंटियों की तामिली के साथ 18 प्रकरणों में 18 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
गोलबाजार थाना: आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में कार्रवाई की गई। 06 गिरफ्तार वारंटियों की तामिली तथा 05 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
मौदहापारा थाना: आर्म्स एक्ट के 03 एवं आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में कार्रवाई की गई। 03 गिरफ्तार वारंटियों की तामिली के साथ 13 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
गंज थाना: आर्म्स एक्ट के 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 02 गिरफ्तार वारंटियों की तामिली तथा 12 प्रकरणों में 13 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
कोतवाली थाना: आर्म्स एक्ट के 02 प्रकरणों में 02 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 14 गिरफ्तार एवं 02 स्थाई वारंटियों की तामिली की गई। इसके अलावा धारा 170, 126 एवं 135(3) BNSS के 12 प्रकरणों में 12 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
अभियान में प्रमुख कार्रवाई
– आर्म्स एक्ट: 09 प्रकरण, 09 व्यक्ति
– आबकारी एक्ट: 03 प्रकरण
– गिरफ्तार वारंटी: 39
– स्थाई वारंटी: 02
– प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: 101 व्यक्ति
पुलिस के अनुसार, सेंट्रल जोन में अपराध नियंत्रण, वारंटियों की धरपकड़ और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।



