CHHATTISGARHnewsraipur

आवास दिवस पर डमरू लाल ध्रुव का पक्के मकान का सपना हुआ साकार, किया गया सम्मानित

📡36garhnewsupdate.com

रायपुर, 07 सितंबर 2026

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जनपद पंचायत धरसींवा अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमरी में आवास दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही डमरू लाल ध्रुव के वर्षों पुराने पक्के आवास के सपने के साकार होने पर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत के सीईओ आशीष केशरवानी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सीईओ ने सभी आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पक्का आवास केवल एक भवन नहीं, बल्कि परिवार के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव है।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना और स्वीकृत आवासों का निर्माण समय पर पूर्ण कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार निगरानी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में आवास समन्वयक निवेदिता पांडेय, सुजाता पांडा, सुनील बंजारे एवं जया मिश्रा सहित ग्राम पंचायत टेमरी के सरपंच देव साहू, सचिव प्रभा तथा अन्य आवास हितग्राही उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest