अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 42 पाव देशी मदिरा बरामद
📡36garhnewsupdate.com

रायपुर। 7/9/2026
पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 42 पाव देशी मदिरा मसाला शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 7.560 बल्क लीटर बताई गई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹4,200 तथा बिक्री की रकम ₹400 है।
पुलिस के अनुसार, अवैध शराब की बिक्री की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने न्यूट्रल सिटी भाठागांव के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान शेख नौशाद पिता शेख महफूज (31 वर्ष), निवासी ब्लॉक नंबर 6/15, बीएसयूपी कॉलोनी भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे में रखी नीले रंग की बोरी की तलाशी ली, जिसमें 42 पाव देशी मदिरा मसाला शराब मिली। प्रत्येक पाव में 180 एमएल शराब थी। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त ₹400 की रकम भी बरामद की गई।
पुलिस ने शराब और बिक्री की रकम को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 473/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी होने की बात पुलिस ने कही है।



