CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

नौघटा और छैलफोरा में गुरुजनों का सम्मान कर मनाया गया शिक्षक दिवस

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़-बिलाईगढ़। 5/9/2026

तहसील सरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत नौघटा एवं आश्रित ग्राम छैलफोरा में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुजनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने शिक्षकों का पुष्पों से स्वागत कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को पेन भेंट कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ग्राम नौघटा में आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक सेवक लाल दास, सहायक शिक्षक हरिराम सिदार, स्वयंसेवी शिक्षक पूर्णेन्दु कुमार मालाकार, शिक्षक सबिया पटेल, सहायक शिक्षक अरुणा पटेल एवं स्वयंसेवी शिक्षक गायत्री महंत की उपस्थिति रही।

इसी क्रम में ग्राम नौघटा के आश्रित ग्राम छैलफोरा में प्रधान पाठक सैलसुता साहू एवं शिक्षक केंवरा सारथी की उपस्थिति में शिक्षक दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन और शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

शिक्षक दिवस का यह आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा, सम्मान और शिक्षा के महत्व को रेखांकित करने वाला रहा। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से वातावरण उत्साहपूर्ण रहा।

36गढ़ न्यूज़ अपडेट | 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest