CHHATTISGARHnewsगेवराबिलासपुर

रक्षा बंधन पर CISF जवानों की कलाई पर सजी विजय नगर स्कूल की छात्राओं की राखियां

📡36garhnewsupdate.com

बिलासपुर ,3/9/2026

रक्षा बंधन के अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की SECL बिलासपुर इकाई के गेवरा इकाई लाइन में भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय मिडिल स्कूल विजय नगर की छात्राओं ने CISF जवानों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया।

कार्यक्रम में गेवरा एवं दीपका क्षेत्र में कार्यरत CISF के जवान मौजूद रहे। छात्राओं द्वारा जवानों को राखी बांधने के दौरान माहौल आत्मीय और भावुक हो गया। देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए यह अवसर विशेष रहा।

राखी बंधवाने के बाद CISF सदस्यों ने छात्राओं को जलपान कराया और उनके साथ संवाद किया। इस दौरान बच्चों में सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान और विश्वास की भावना को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में इकाई के कमांडेंट संजय कुमार ने छात्राओं को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा केवल वर्दी पहनकर ही नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति अपने कार्य को ईमानदारी और जिम्मेदारी से निभाकर भी कर सकता है।

कमांडेंट ने बताया कि CISF इकाई SECL बिलासपुर द्वारा शासकीय मिडिल स्कूल विजय नगर को गोद लिया गया है। विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए CISF की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें बेहतर शिक्षा, उचित मार्गदर्शन तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest