CHHATTISGARHnewsraipurबिलासपुर

राज्यपाल रमेन डेका से मिले ‘ईस्टर्न पैनोरामा’ के डिप्टी जनरल मैनेजर संजय कुमार मिश्रा

रायपुर, 1/9/2026

राष्ट्रीय पत्रिका ईस्टर्न पैनोरामा के डिप्टी जनरल मैनेजर संजय कुमार मिश्रा ने मंगलवार को राजभवन, रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को पत्रिका के विशेष राष्ट्रीय अंक भेंट किए और पत्रिका की गतिविधियों, उपलब्धियों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की जानकारी साझा की।

Oplus_131072

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, लोक संस्कृति, शिक्षा, समाजसेवा तथा मीडिया की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने और समाज में सकारात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया।

संजय कुमार मिश्रा ने राज्यपाल को ईस्टर्न पैनोरामा की वैचारिक दिशा और सामाजिक सरोकारों से संबंधित कार्यों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल रमेन डेका ने पत्रिका के प्रयासों की सराहना करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान जनहित और राज्य के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर भविष्य में सकारात्मक पहल एवं संवाद जारी रखने पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest