रायपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 6.3 बल्क लीटर देशी मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार
📡36garhnewsupdate.com

रायपुर | 29 अगस्त 2026
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के थाना डी.डी. नगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पाउच देशी मदिरा मसाला शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 6.300 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत करीब 3,500 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को थाना डी.डी. नगर पुलिस टाउन भ्रमण अभियान पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खल्लारी चौक क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री के लिए देशी शराब रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक व्यक्ति को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी की पहचान खगेश पाल (26), पिता देवराम पाल, निवासी बांसताल, खल्लारी चौक, थाना डी.डी. नगर, रायपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे 35 पाउच देशी मदिरा मसाला शराब बरामद किए गए। प्रत्येक पाउच में 180 एमएल शराब थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
यह कार्रवाई डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा एसीपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में की गई।




