CHHATTISGARHnewsमुंगेली

मुंगेली में बनेगी संत रविदास महाराज की प्रतिमा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 25 लाख रुपये की घोषणा

📡36garhnewsupdate.com

650वीं जयंती पर समरसता अभियान की शुरुआत, 11 मंडलों के कार्यकर्ता गांव-गांव लेकर जाएंगे पावन कलश

मुंगेली,27/08/2026

संत शिरोमणि संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर मुंगेली में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देने के लिए समरसता जिला संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जिला भाजपा कार्यालय में 11 मंडलों के कार्यकर्ताओं को पावन कलश वितरित किए।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान जाति-पाति से नहीं, बल्कि उसके आचरण और कर्म से होती है। संत रविदास के विचार समाज में भेदभाव खत्म कर सभी को समान दृष्टि से देखने की प्रेरणा देते हैं।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि समरसता अभियान के तहत 11 मंडलों के कार्यकर्ता पावन कलश लेकर गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचेंगे। इस दौरान संत रविदास महाराज के विचारों और सामाजिक एकता के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज में आपसी सम्मान, भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करना है।

मुंगेली में बनेगी संत रविदास महाराज की प्रतिमा

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली में संत रविदास महाराज की प्रतिमा और चौराहे के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह स्थान संत रविदास महाराज के सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम को मंत्री लखनलाल देवांगन और विधायक पुन्नूलाल मोहले ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest