दीपक कॉलोनी में बटनदार चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई
📡36garhnewsupdate.com

रायपुर, 27 अगस्त 2026
न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के दीपक कॉलोनी स्थित साईं मंदिर के पास अवैध धारदार हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान केशव सोनी (24) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली थी कि दीपक कॉलोनी साईं मंदिर के पास एक युवक धारदार लोहे का चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार स्टील का बटनदार चाकू बरामद किया। मामले में थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 302/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर शहर में चाकूबाजी और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है। पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूमने तथा आमजन में भय का माहौल पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

गिरफ्तार आरोपी:
केशव सोनी, पिता पुरुषोत्तम सोनी, उम्र 24 वर्ष, निवासी दीपक कॉलोनी, साईं मंदिर के पास, थाना न्यू राजेंद्र नगर, जिला रायपुर।



