CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 31वीं किस्त से महिलाओं में उत्साह, त्योहार की तैयारियां हुई आसान

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 अगस्त 2026

रक्षाबंधन के त्योहार से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि मिलने से जिले की महिलाओं में उत्साह है। सारंगढ़ की हितग्राही योगेश्वरी पांडेय के खाते में भी योजना की राशि पहुंची है। उन्होंने कहा कि त्योहार से पहले राशि मिलने से रक्षाबंधन की तैयारियां करने में उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी।

योगेश्वरी पांडेय ने कहा, “बहनों की तरक्की, परिवार की शान, विष्णु भैया का यही अभियान।” उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि उनके लिए आर्थिक रूप से काफी मददगार है। रक्षाबंधन के अवसर पर वे इस राशि से राखी और परिवार के लिए आवश्यक सामान की खरीदारी करेंगी। त्योहार के समय पर मिलने वाली यह सहायता परिवार के बजट को संभालने में भी सहयोग करती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन योजना की किस्त मिलने से मुझे बहुत खुशी हुई है। हमारे विष्णु भैया अपनी बहनों का ध्यान रखते हैं। इस राशि से मैं राखी और घर के लिए जरूरी सामान खरीद सकूंगी। इसके लिए विष्णु भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद और रक्षाबंधन की बधाई।”

योगेश्वरी पांडेय ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे अपनी जरूरतों के लिए परिवार पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय स्वयं भी खर्च कर पा रही हैं। महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं की खुशियों को बढ़ाने का काम किया है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को घरेलू जरूरतों के साथ त्योहारों की तैयारियों में भी सहयोग प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest