पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
📡36garhnewsupdate.com

रायपुर, 26 अगस्त 2026
पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में मुजगहन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, घटना 25 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे ग्राम डुंडा में हुई। प्रार्थी रितेश महिलांग अपने मौसेरे भाई अमन बघेल, पिता बसंत बघेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम डुंडा के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान मनोज साहू वहां पहुंचा।
बताया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी मनोज साहू ने अमन बघेल की दाहिनी कमर के पास चाकू से वार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 219/2026 दर्ज कर धारा 109 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने के करीब दो घंटे के भीतर घेराबंदी कर आरोपी मनोज साहू उर्फ गन्नू, पिता मुलचंद, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम डुंडा, थाना मुजगहन, जिला रायपुर को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
– सूचना मिलने के करीब दो घंटे में आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तारी।
– घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर जब्त।
– थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 219/2026 के तहत मामला दर्ज।
– आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।



