सारंगढ़ कलेक्टर को प्रांजल विशेष विद्यालय के बहनों ने कार्यालय में बांधे रक्षा सूत्र …
📡36garhnewsupdate.com


सारंगढ़-बिलाईगढ़ 26/08/2026
रक्षाबंधन पर्व के पूर्व आज सारंगढ़ जिले में एक बेहद भावुक और सुंदर नजारा देखने को मिला। प्रांजल दिव्यांग विद्यालय की बहनों ने अपने नन्हे हाथों से बनी हुई राखियों से पूरे जिला प्रशासन को राखी बांध दी।
बहनों की टोली सबसे पहले *कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू* के पास पहुंची। बहनों ने अपने हाथों से बनाई राखी कलेक्टर मैडम की कलाई पर बांधी, उन्हें मिठाई खिलाई और आशीर्वाद लिया। कलेक्टर मैडम ने सभी बहनों को गले लगाकर उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया ।
इसके बाद बहनों ने *पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, डीएसपी एवं समस्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ* को रक्षा सूत्र बांधा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज असली रक्षा का संकल्प लिया है।
बहनों का काफिला यहीं नहीं रुका, उन्होंने *जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, उपसंचालक पशुधन विकास विभाग पांडे , सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग मुकेश प्रधान और सारंगढ़ सिटी कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव* को भी राखी बांधी और मिठाइयां खिलाईं।
सभी अधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि *प्रांजल वेलफेयर संस्था का कार्य बहुत ही सराहनीय है।* यह संस्था दिव्यांग बच्चों को सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का महान कार्य कर रही है। रक्षा सूत्र बांधने बहनों के साथ संस्था के प्रमुख हिरा देवी निराला विशेष शिक्षक जीतराम और प्रांजल भी मौजूद रहे ।


