CHHATTISGARHnewsraipur

प्रोजेक्ट ‘झरिया’ से महिलाओं को मिला रोजगार, बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

📡36garhnewsupdate.com

रक्षाबंधन पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर, 26 अगस्त 2026

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। इस वर्ष रायपुर जिले की कई महिलाओं के लिए यह पर्व रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत का उत्सव भी बन गया है। जिले में संचालित प्रोजेक्ट ‘झरिया’ से जुड़कर महिलाएं रोजगार प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और अपने परिवार की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

नवा रायपुर के ग्राम पचेड़ा निवासी रूनी कोसले शारदा स्व-सहायता समूह की सदस्य हैं। रोजगार के सीमित अवसरों के बीच प्रोजेक्ट ‘झरिया’ उनके लिए नई संभावना लेकर आया। परियोजना के तहत उन्हें झरिया अल्कलाइन वाटर प्लांट में काम करने का अवसर मिला।

रूनी के मुताबिक, पहले उनकी दिनचर्या घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित थी। काम करने की इच्छा और क्षमता होने के बावजूद उनके पास आय का कोई नियमित साधन नहीं था। प्रोजेक्ट ‘झरिया’ से जुड़ने के बाद उन्हें रोजगार मिला, जिससे आर्थिक सहयोग के साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई। अब वह अपनी आय के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे रही हैं।

रक्षाबंधन के अवसर पर प्रोजेक्ट ‘झरिया’ से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर उनके लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं है।

रूनी कोसले ने कहा, “काम मिलने से अब हमें लगता है कि हम भी अपने परिवार के लिए कुछ कर सकते हैं। रोजगार के साथ हमें सम्मान और आत्मविश्वास मिला है। इस अवसर के लिए विष्णु भैया का धन्यवाद।”

प्रोजेक्ट ‘झरिया’ से जुड़ी महिलाओं के अनुभव बताते हैं कि रोजगार का अवसर केवल आय का साधन नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी बन सकता है। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं की मुस्कान और उनका आभार इसी बदलाव की तस्वीर प्रस्तुत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest