BALODA-BAZARCHHATTISGARHnews

युधिष्ठिर नायक ने उठाई चांदन-गोलाझर मार्ग की बदहाली की आवाज, तत्काल मरम्मत की मांग

📡36garhnewsupdate.com

बलौदाबाजार। 26/08/2026

जिले के अंतिम छोर स्थित गिरौदपुरी अनुविभाग के सोनाखान तहसील अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में चांदन से गोलाझर जाने वाला मुख्य मार्ग भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने शासन-प्रशासन से मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है। चांदन हाई स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों विद्यार्थी भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं।

युधिष्ठिर नायक ने तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा कलेक्टर, बलौदाबाजार को पत्र के माध्यम से सड़क की स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि सड़क की स्थिति जल्द नहीं सुधारी गई और इस दौरान कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest