CHHATTISGARHnews

विधायक कविता प्राण लहरे ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी जन्मदिन की बधाई

📡36garhnewsupdate.com

बिलाईगढ़,24/08/2026

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने तीनों ब्लॉक अध्यक्षों के साथ पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक कविता प्राण लहरे के साथ सोनाखान ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, सरसीवा ब्लॉक अध्यक्ष भीसम प्रसाद साहू और बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन मौजूद रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस के कई विधायक, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गिरीश देवांगन, संदीप साहू, इंद्र साव, उत्तरी गणपत जांगड़े, बालेश्वर साहू, चातुरी नंद, कुंवर सिंह निषाद, दिलीप लहरिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान से युधिष्ठिर नायक, जान मोहम्मद खान, हेमंत दुबे, इतवारी साहू, सालिक राम पटेल, गोपी साहू, मुरलीधर मिश्रा, अभिषेक नायक एवं सुखलाल निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest