CHHATTISGARHnewsraipurलोरमी

श्रावण मास के अंतिम दिवस उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया रुद्राभिषेक

📡36garhnewsupdate.com

गौरकापा के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में सपत्नीक की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

लोरमी, 24 अगस्त 2026

श्रावण मास के अंतिम दिवस उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गौरकापा स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सपत्नीक भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

उप मुख्यमंत्री साव ने मंत्रोच्चार के बीच सपत्नीक भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने ‘बोल बम’ के जयकारे लगाए।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि देवाधिदेव महादेव की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest