CHHATTISGARHnewsraipur

25 अगस्त को होगा ‘स्नेह के डोर, विष्णु भैया मोर’ कार्यक्रम

📡36garhnewsupdate.com

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इंडोर स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर, 24 अगस्त 2026

25 अगस्त को आयोजित होने वाले ‘स्नेह के डोर, विष्णु भैया मोर’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सोमवार को बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा, पार्किंग और प्रवेश व्यवस्था सहित विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले जवानों एवं उनके परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डॉ. सिंह ने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखने को कहा। उन्होंने इसे शासन की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए तैयारियों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest