CHHATTISGARHnewsraipur

मुंगेली जिले के विकास कार्यों की उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की समीक्षा

📡36garhnewsupdate.com

समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

मुंगेली, 23 अगस्त 2026

उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में मुंगेली जिले के जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई।

उपमुख्यमंत्री साव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं। लंबे समय से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा उनकी प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की बात कही। कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों और एजेंसियों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

साव ने अधिकारियों को नियमित रूप से विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण करने और प्रगति की समीक्षा करते रहने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों के क्रियान्वयन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना प्रशासन की जिम्मेदारी है। योजनाओं और निर्माण कार्यों का लाभ आम नागरिकों तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest