सोनाखान में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस की बैठक, बढ़े बिजली बिल पर चर्चा
📡36garhnewsupdate.com


बलौदाबाजार, 23/08/2026
सोनाखान में स्मार्ट मीटर के विरोध और बढ़े बिजली बिल को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्मार्ट मीटर हटाने, बिजली बिल में बढ़ोतरी को कम करने और घर-घर जाकर लोगों से फॉर्म भरवाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन, जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे के मार्गदर्शन और बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे की सहमति से किया गया। कार्यक्रम सोनाखान स्थित शहीद वीर बहादुर सिंह गार्डन में हुआ।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने कार्यकर्ताओं को स्मार्ट मीटर से जुड़े मुद्दों और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे और संबंधित फॉर्म भरवाने का कार्य करेंगे।
बैठक में मंडल अध्यक्ष इतवारी राम साहू ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और आमजन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, धनी राम नाग, गोपी साहू, तुषार निषाद, धीर सिंह नेताम, रामसाय यादव, रामकुमार ध्रुव, जनक राम विश्वकर्मा, लोरीक यादव, हरि राम नाग, जागेश्वर ठाकुर, अनिल यादव, सुशील साहू, दशरथ ठाकुर, सदानंद नेताम, महिंद सिंह ठाकुर, गोपाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।
बैठक में स्मार्ट मीटर और बिजली बिल से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे जनसंपर्क अभियान चलाने और लोगों की समस्याओं को सामने लाने पर भी चर्चा की गई।
“


