CHHATTISGARHnewsraipur
ब्लू वाटर हादसे में मृत मोहम्मद आदिल के परिजनों से मिले विधायक पुरन्दर मिश्रा
📡36garhnewsupdate.com


रायपुर, 23 अगस्त 2026
ब्लू वाटर हादसे में मृत युवक मोहम्मद आदिल के मौदहापारा स्थित घर पहुंचकर रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विधायक मिश्रा ने परिजनों से चर्चा कर हादसे पर दुख जताया और परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की ओर से मृतक के पिता मोहम्मद यूनुस को 4 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
विधायक ने कहा कि परिवार के लिए यह बेहद कठिन समय है और शासन-प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे, तहसीलदार राममूर्ति दीवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



