CHHATTISGARHnewsraipur

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महारुद्राभिषेक में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

📡36garhnewsupdate.com

रायपुर, 22 अगस्त 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद के विशाल मेगा मार्ट परिसर में श्रावण मास के अवसर पर एक माह तक आयोजित महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर हवन-पूजन किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश में निरंतर विकास और जनकल्याण के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।

 

कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित परिवारजन, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, येतराम साहू और नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest