CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सपेरों की बस्ती में सेवा भारती ने बांटे कपड़े और खाद्य सामग्री

📡36garhnewsupdate.com

रायपुर 22/08/2026

सरिया। सेवा भारती द्वारा सरिया क्षेत्र स्थित सपेरों की बस्ती में सेवा कार्य करते हुए जरूरतमंद परिवारों को कपड़े एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

इस दौरान सेवा भारती के सदस्यों ने बस्ती में रहने वाले परिवारों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली और जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। कपड़े एवं खाद्य सामग्री मिलने पर बस्ती के लोगों ने सेवा भारती के प्रति आभार व्यक्त किया।

सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों तक सहायता पहुंचाना संस्था के सेवा कार्यों का प्रमुख उद्देश्य है। इसी उद्देश्य के साथ भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने की बात कही गई।

कार्यक्रम में सेवा भारती के कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest