CHHATTISGARHnewsraipur

नक्शा स्वीकृति के विपरीत किए गए अतिरिक्त निर्माण पर निगम की कार्रवाई, जोन 7 ने अवैध निर्माण तोड़ा

📡36garhnewsupdate.com

रायपुर। 21/08/2026

रायपुर नगर पालिक निगम ने स्वीकृत भवन मानचित्र के विपरीत किए गए अतिरिक्त निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तात्यापारा वार्ड क्रमांक 36 में अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 के नगर निवेश विभाग ने जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की। जोन 7 कार्यालय के समीप मुख्य मार्ग पर निर्माणकर्ता राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा स्वीकृत नक्शे के विपरीत अतिरिक्त निर्माण किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद नियमानुसार नोटिस जारी किया गया था।

नोटिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर संबंधित अतिरिक्त अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत नक्शे और भवन निर्माण संबंधी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में भवन निर्माण नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सार्वजनिक मार्गों एवं शहरी क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest