ARTICLECHHATTISGARHINDIAnewsraipur

हरी-हरी चूड़ियों से साजन को रिझाएंगे… ‘हरित सावन प्रतियोगिता 2026’ में दिखा संस्कृति, सौंदर्य और प्रतिभा का संगम

📡 36garhnewsupdate.com...

📡 सावन सुंदरी बनीं पं. पूर्णिमा पाण्डेय, किरण शर्मा द्वितीय व नूतन तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं…

रायपुर, छत्तीसगढ़। 18 अगस्त 2026

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के रायपुर महिला प्रकोष्ठ द्वारा ‘हरित सावन प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन हर्षोल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ किया गया, कार्यक्रम में सावन की हरियाली, भारतीय संस्कृति, नारी सौंदर्य और महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभा का मनमोहक संगम देखनें को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद की राष्ट्रीय सचिव पं. यामिनी शर्मा नें की, प्रदेश संरक्षिका पं. शुभा शुक्ला नें दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष पं. अंजू पाण्डेय सहित परिषद की पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य देव के पूजन से हुई, इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया, सावन की थीम पर आयोजित रैंप वॉक में महिलाओं नें पारंपरिक परिधानों, हरे रंग की चूड़ियों और आकर्षक गेटअप के साथ अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में संगठन की नन्हीं सदस्य नें छत्तीसगढ़ का राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ प्रस्तुत किया, इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ।

🏆 ‘सावन सुंदरी’ में पूर्णिमा पाण्डेय प्रथम…

‘सावन सुंदरी’ प्रतियोगिता में पं. पूर्णिमा पाण्डेय नें प्रथम स्थान प्राप्त किया, पं. किरण शर्मा द्वितीय तथा नूतन तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं, बेस्ट गेटअप का पुरस्कार पं. नीलू जी को प्रदान किया गया, जबकि पं. मीना जी नें विशेष सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम में पं. नंदनी शर्मा की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही, उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया, सभी प्रतिभागियों को भी उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

मुख्य अतिथि पं. शुभा शुक्ला निशा जी नें अपनी मधुर आवाज में सावन के लोकप्रिय गीत ‘सावन का महीना पावन करे शोर’ की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया।

आयोजकों नें कहा कि ‘हरित सावन’ जैसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करनें के साथ भारतीय संस्कृति से जुड़नें का अवसर प्रदान करते हैं, ऐसे कार्यक्रम आपसी सहभागिता, महिला सशक्तिकरण और संगठनात्मक एकता को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पं. अंजू पाण्डेय नें परिषद की ओर से सभी पदाधिकारियों, सदस्याओं, अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन पूरे उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest