वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की बिलासपुर ईकाई द्वारा मनाया गया भव्य तथा रंगारंग सावन उत्सव
📡 36garhnewsupdate.com...

📡 सावन सुंदरी प्रतियोगिता में सुषमा तिवारी रहीं विजेता, संगीत व नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों नें बिखेरा हुनर…
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 17 अगस्त 2026
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की बिलासपुर ईकाई द्वारा रविवार, 16 अगस्त 2026 को होटल बल्ले बल्ले में रंगारंग सावन उत्सव का आयोजन किया गया, दोपहर 03:00 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं नें सावन के पारंपरिक उल्लास, संस्कृति और मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा तिवारी नें की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, प्रदेश मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ रहीं, वहीं विशिष्ट अतिथि श्रीमती किरण सिंह, अध्यक्ष सहयोग फाउंडेशन, श्रीमती अरुणिमा मिश्रा, अध्यक्ष आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी तथा श्रीमती नमिता शर्मा, महिला प्रांताध्यक्ष, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन उपस्थित रहीं।

👑 सुषमा तिवारी बनीं सावन सुंदरी…
सावन उत्सव का प्रमुख आकर्षण सावन सुंदरी (क्वीन) प्रतियोगिता रही, प्रतिभागियों नें पारंपरिक परिधान, श्रृंगार और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, प्रतियोगिता में श्रीमती सुषमा तिवारी नें प्रथम स्थान प्राप्त कर सावन सुंदरी का खिताब अपनें नाम किया।

🎶 संगीत प्रतियोगिता में रतन पाण्डेय प्रथम…
संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों नें अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
- प्रथम- श्रीमती रतन पाण्डेय
- द्वितीय- श्रीमती रश्मि चौबे
- तृतीय- श्रीमती पुष्पा पाण्डेय
💃 नृत्य प्रतियोगिता में रवीना दुबे नें मारी बाजी…
नृत्य प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों नें शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
- प्रथम- श्रीमती रवीना दुबे
- द्वितीय- श्रीमती मंजूषा पाण्डेय
- तृतीय- श्रीमती रिचा दुबे
📡 मातृशक्ति की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता…
सावन उत्सव में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर की जिलाध्यक्ष प्रभा तिवारी, श्रीमती ज्योति तिवारी, श्रीमती राखी दुबे, श्रीमती रेखा दुबे, श्रीमती पुष्पा पाण्डेय, श्रीमती रिकीं पाण्डेय, श्रीमती सविता पाठक, श्रीमती सुषमा तिवारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं संगठन के सदस्य शामिल हुए।
इस अवसर पर रायपुर से प्रदेश पदाधिकारी सुमन मिश्रा, सुमन पाण्डेय एवं कल्पना मिश्रा भी उपस्थित रहीं, वहीं भाई शुभम तिवारी सहित वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर की पूरी टीम एवं गणमान्यजनों नें कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम में सावन की हरियाली, गीत-संगीत, नृत्य और पारंपरिक उत्सव का सुंदर संगम देखने को मिला, आयोजन नें महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करनें के साथ-साथ आपसी मेल-जोल और सामाजिक एकजुटता का अवसर भी प्रदान किया।
प्रेषक-
प्रभा तिवारी
जिलाध्यक्ष, बिलासपुर
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन





