ARTICLECHHATTISGARHINDIAnewsraipur

वीर मातृ वंदन एवं शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गूंजा देशभक्ति का जज्बा

📡 36garhnewsupdate.com...

📡 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वमंगल फाउंडेशन नें आयोजित किया भावपूर्ण कार्यक्रम, तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों नें बांधा समां…

रायपुर, छत्तीसगढ़। 16 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वमंगल फाउंडेशन द्वारा वीर माताओं के सम्मान एवं देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से रायपुर में भावपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में देशभक्ति, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का सुंदर संगम देखनें को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की आराधना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, कवयित्री शुभा शुक्ला ‘निशा’ द्वारा सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, इसके पश्चात देवयानी जी की मधुर आवाज में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अर्चना झा, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा एवं महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू उपस्थित रहीं, वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में अमरजीत छाबड़ा, अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग, योग गुरु पंडित राजेश दुबे, वरिष्ठ कवयित्री एवं समाजसेविका शुभा शुक्ला ‘निशा’, समाजसेवी मुकेश जैन, टी.के. भोई, सहायक उप निरीक्षक एवं यातायात प्रशिक्षक, समाजसेविका डॉ. अजंता चौधरी, डॉ. मनीषा बी. सिन्हा तथा समाजसेविका रचिता राय चौधरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

📡 देशभक्ति प्रस्तुतियों नें बांधा समां…

कार्यक्रम के दौरान तिरंगा थीम पर आधारित नृत्य, कराओके, देशभक्ति गीत-संगीत, हास्य-व्यंग्य कविता एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों नें दर्शकों का मन मोह लिया, कार्यक्रम में देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित करते हुए विशेष प्रस्तुतियां दी गईं।

इस अवसर पर सीमा कटंकर ग्रुप द्वारा सैनिकों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई, यह दृश्य कार्यक्रम में विशेष भावनात्मक क्षण बन गया।

वरिष्ठ कवयित्री एवं समाजसेविका शुभा शुक्ला ‘निशा’ नें अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावपूर्ण गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ प्रस्तुत किया, उनकी प्रस्तुति नें उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और पूरा सभागार शहीदों की स्मृति एवं राष्ट्रभक्ति के भाव से भर उठा।

कार्यक्रम का उत्कृष्ट एवं प्रभावी मंच संचालन संजय शर्मा एवं डॉ. शुभा मिश्रा द्वारा किया गया, आयोजन नें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के वीर सपूतों, सैनिकों एवं वीर माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

✍️.. सर्वमंगल फाउंडेशन का यह आयोजन न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम बना, बल्कि नई पीढ़ी में देशभक्ति, संस्कार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करने वाला प्रेरणादायी अवसर भी साबित हुआ…।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest