नवागढ़ में आचार्य ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
📡 36garhnewsupdate.com...

📡 राजेंद्र मिश्रा सर्वसम्मति से कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत, बिलासपुर प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन की तैयारियों पर भी हुई चर्चा…
नवागढ़/बेमेतरा, छत्तीसगढ़। 16 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ आचार्य ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक नवागढ़ में आयोजित की गई, बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया, इस अवसर पर राजेंद्र मिश्रा को सर्वसम्मति से कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया, उपस्थित पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं नें उनका स्वागत करते हुए समाजहित में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभानें की शुभकामनाएं दीं।

📡 बिलासपुर महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा…
बैठक में आगामी बिलासपुर प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई, महासम्मेलन की रूपरेखा, प्रदेशभर से सामाजिक बंधुओं की सहभागिता, आयोजन की व्यवस्थाओं एवं विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर पदाधिकारियों नें अपनें सुझाव रखे। बैठक में वार्षिक सदस्यता शुल्क, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
📡 समाज को मजबूत बनानें सामूहिक प्रयास जरूरी- संतोष शर्मा…
प्रदेश अध्यक्ष संतोष शर्मा नें कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति समाज की एकजुटता में निहित है, प्रदेशभर के सामाजिक बंधुओं को एक मंच पर जोड़कर समाजहित के कार्यों को गति देनें की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि बिलासपुर में प्रस्तावित महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।

📡 महासम्मेलन बनेगा एकजुटता का मंच- सत्य शर्मा…
प्रदेश संरक्षक सत्य शर्मा नें कहा कि प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन समाज के लिए महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा, इसके माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रहनें वाले सामाजिक बंधुओं के बीच बेहतर संवाद, संपर्क और समन्वय स्थापित होगा।
प्रदेश संयोजक महेंद्र शर्मा नें वार्षिक सदस्यता एवं संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक सामाजिक बंधुओं को संगठन से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए, मजबूत सदस्यता ही संगठन को व्यापक आधार प्रदान करेगी।
📡 मिलकर आगे बढ़े समाज- रामलाल मिश्रा…
रामलाल मिश्रा नें कहा कि समाज के विकास और संगठन की मजबूती के लिए सभी को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होकर कार्य करना चाहिए, उन्होंने बिलासपुर महासम्मेलन में अधिक से अधिक सामाजिक बंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करनें तथा आयोजन को सफल बनानें के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया।
📡 संगठन को मजबूत बनानें का संकल्प…
बैठक के अंत में नवनियुक्त कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा नें सभी पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि संगठन नें जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए समाज को संगठित और मजबूत बनानें के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।

उपरोक्त बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन तिवारी, प्रदेश महामंत्री दारा मिश्रा, प्रदेश सह सचिव सुधाकर मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा, शुभम् दुबे, बेमेतरा जिला अध्यक्ष सोनू मिश्रा सहित राम अवतार मिश्रा, कमल तिवारी, दिनेश मिश्रा, भरत मिश्रा, बीरबल मिश्रा, सुनील मिश्रा, विनोद मिश्रा, कृष्णकुमार मिश्रा, बबला मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, मयंक मिश्रा, सौरभ मिश्रा, विशाल मिश्रा, कुंदन मिश्रा आदि बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।





