जनसंपर्क की सभी विधाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती रचना मिश्रा सम्मानित
📡 36garhnewsupdate.com...

📡 केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू नें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित…
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 15 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के गरिमामय मंच पर जनसंपर्क विभाग, बिलासपुर की सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती रचना मिश्रा को जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट, प्रभावी एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया, समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू नें उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्रीमती रचना मिश्रा नें जनसंपर्क की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विभागीय दायित्वों का प्रभावी एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया है, बिलासपुर जिले में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री सहित राज्यपाल और मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान समाचारों के त्वरित प्रेषण, मीडिया समन्वय एवं प्रभावी कवरेज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल एवं समन्वय स्थापित करते हुए शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं महत्वपूर्ण गतिविधियों की सूचनाओं के प्रभावी प्रसारण में उल्लेखनीय योगदान दिया है, राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर आधारित समाचार, सफलता की कहानियों एवं विशेष आलेखों के निर्माण में भी उनका कार्य सराहनीय रहा है, उन्होंने योजनाओं के जमीनी प्रभाव, उपलब्धियों और आमजन को मिल रहे लाभों को प्रभावी तरीके से सामनें लानें में सक्रिय भूमिका निभाई है।

📡 सोशल मीडिया के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान…
जनसंपर्क की बदलती कार्यशैली और डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सोशल मीडिया को समाचार एवं शासकीय योजनाओं के संप्रेषण का प्रभावी माध्यम बनाने में भी श्रीमती मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में जनसंपर्क विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की पहुंच एवं फॉलोअर्स संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
श्रीमती रचना मिश्रा को मिले इस सम्मान पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, संयुक्त संचालक जनसंपर्क श्री मुनुदाऊ पटेल सहित जिला कार्यालय एवं जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और प्रभावी मीडिया समन्वय के लिए मिला यह सम्मान श्रीमती रचना मिश्रा की कार्यकुशलता एवं समर्पण को रेखांकित करता है।




