BILASPURBILHACHHATTISGARHINDIAnews

नन्हें हाथों से साकार हुआ राष्ट्रप्रेम, कक्षा 10वीं की छात्रा गीतांजली मिश्रा नें बनाई आकर्षक तिरंगा कलाकृति

📡 36garhnewsupdate.com...

📡 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और सृजनात्मकता का सुंदर संगम…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 15 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अग्रसेन इंग्लिश मीडियम स्कूल बिल्हा की कक्षा 10वीं की छात्रा कुमारी गीतांजली मिश्रा नें अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए एक आकर्षक तिरंगा थीम आधारित कलाकृति तैयार की है, इस सुंदर कलाकृति में तिरंगे को केंद्र में रखते हुए भारत की आन-बान और शान का प्रतीकात्मक रूप से मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया गया है।

गीतांजली मिश्रा द्वारा तैयार इस कलाकृति में केसरिया, सफेद और हरे रंगों का खूबसूरत संयोजन देखनें को मिलता है, बीच में लहराता हुआ तिरंगा और उसके चारों ओर की साज-सज्जा स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त करती है, सीमित संसाधनों के बीच इतनी सुंदर एवं कल्पनाशील रचना तैयार करना उनकी मेहनत, लगन और कलात्मक सोच को दर्शाता है।

इस अवसर पर गीतांजली मिश्रा नें अपनी रचना के माध्यम से यह संदेश दिया कि देशभक्ति केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि हमारी सोच, प्रतिभा और रचनात्मक कार्यों में भी दिखाई देनी चाहिए। उनकी यह पहल निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा को राष्ट्रप्रेम से जोड़नें के लिए प्रेरित करती है।

गीतांजली मिश्रा के पिता संजय कुमार मिश्रा एवं माता श्रीमती खुशबू मिश्रा नें अपनी बेटी की इस रचनात्मक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना ही उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गीतांजली मिश्रा की यह कलाकृति नन्हें हाथों से व्यक्त राष्ट्रप्रेम और नई पीढ़ी की रचनात्मक सोच का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामनें आई है।

📡 संदेश…

“तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह हमारे गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की पहचान है।”

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest