BILASPURCHHATTISGARHINDIAnews

बारिश भी नहीं रोक सकी राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगामय हुआ सदर बाजार

📡 36garhnewsupdate.com...

📡 बिलासपुर सराफा एसोसिएशन की तिरंगा यात्रा एवं भव्य स्वागत समारोह में उमड़ा उत्साह…

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचानें के उद्देश्य से बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा 14 अगस्त को “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान के तहत तिरंगा यात्रा एवं भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, लगातार बारिश के बावजूद व्यापारियों, सराफा परिवार, चेंबर परिवार, स्कूली बच्चों एवं शहरवासियों का उत्साह देखते ही बना, पूरा सदर बाजार राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

📡 कलेक्टर कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा…

दोपहर 01:00 बजे कलेक्टर कार्यालय से बिलासपुर सराफा एसोसिएशन की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल (IAS), SSP रजनीश सिंह (IPS), CEO संदीप अग्रवाल एवं नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे द्वारा किया गया, यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं सराफा परिवार के सदस्य हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।

📡 स्कूली बच्चों की विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत…

इसके बाद दोपहर 03:00 बजे गांधी चौक से कलेक्टर संजय अग्रवाल, IG राम गोपाल गर्ग, CEO संदीप अग्रवाल एवं नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के नेतृत्व में स्कूली बच्चों की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा के सदर बाजार पहुंचनें पर बिलासपुर सराफा एसोसिएशन एवं चेंबर परिवार द्वारा पुष्पवर्षा कर बच्चों एवं यात्रा में शामिल नागरिकों का भव्य स्वागत किया गया, बारिश के बीच भी बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ, “भारत माता की जय” एवं राष्ट्रभक्ति के नारों से सदर बाजार गूंज उठा।

📡 “तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक”- कमल सोनी…

बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी नें कहा कि, “तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, बारिश के बावजूद जिस उत्साह के साथ व्यापारियों, स्कूली बच्चों एवं नागरिकों नें तिरंगा यात्रा में सहभागिता की, वह बिलासपुर की राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का शानदार उदाहरण है।”

उन्होंने “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान को सफल बनानें के लिए सभी व्यापारियों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।

📡 पदाधिकारियों एवं सदस्यों की रही सक्रिय सहभागिता…

कार्यक्रम में सचिव श्रीकांत पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रौनक साव, चेयरपर्सन राजेश शाह, कार्यकारी अध्यक्ष अजय सराफ सहित जितेंद्र सोनी, महेश दुबे, सूरज सोनी, नवनाथ आवले, छेदीलाल सराफ, महेंद्र शाह, दिलीप खंडेलवाल, अनिल गुप्ता, विजय शाह, पंकज पारिख, राजू पारिख, महेश सोनी, हरीश साहू, सनी सलूजा, रितेश सलूजा, प्रकाश सोनी, सज्जन सोनी, राजेश सोनी, आलोक सोनी, मनोज सोनी एवं केशव सोनी सहित बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

📡 कल 15 अगस्त को होगा भव्य ध्वजारोहण समारोह…

बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा 15 अगस्त को सुबह 11:00 बजे भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जाएगा, समारोह में मुख्य अतिथि गगन कुमार (IPS), CSP, सिटी कोतवाली तथा विशिष्ट अतिथि देवेश सिंह (TI), थाना सिटी कोतवाली उपस्थित रहेंगे।

एसोसिएशन नें सभी व्यापारियों एवं शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय बनानें की अपील की है।

जारीकर्ता:
कमल सोनी
प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन
सदस्य, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest