CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARHकोरबाधरसीवां

बांगो डेम का जलस्तर 89.55 प्रतिशत पहुंचा, कभी भी खोले जा सकते हैं गेट

📡36garhnewsupdate.com

चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर और सरिया क्षेत्र में बढ़ सकता है महानदी का जलस्तर

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 अगस्त 2026।

कोरबा स्थित मिनीमाता बांगो जलाशय में लगातार बारिश के चलते जलभराव बढ़ रहा है। 8 अगस्त की स्थिति में जलाशय का जलभराव 89.55 प्रतिशत दर्ज किया गया है। पानी की आवक बढ़ने पर जलाशय के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं।

जलाशय के कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर माचाडोली स्थित मिनीमाता बांगो बांध से हसदेव नदी में पानी छोड़ा जाएगा। हसदेव नदी के बहाव क्षेत्र में पानी बढ़ने के बाद चांपा के आगे महानदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

इसका असर शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर और सरिया क्षेत्र में महानदी के जलस्तर पर पड़ सकता है। जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायगढ़ जिले के नदी तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

मिरौनी, साराडीह और कलमा सहित विभिन्न बैराज क्षेत्रों में जल संसाधन विभाग द्वारा लगातार जलस्तर की निगरानी की जा रही है। कोरबा सहित संबंधित जिलों में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने महानदी के किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बचाव दलों को भी तैनात किया गया है।

बाढ़ नियंत्रण के लिए अधिकारियों की नई जिम्मेदारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने भटगांव, बिलाईगढ़, सरिया और बरमकेला क्षेत्र में तहसीलदारों की नई पदस्थापना की है। स्थानीय स्तर पर अनुविभागीय एवं तहसील स्तर के अधिकारी बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा राहत के महत्वपूर्ण नंबर:

जिला बाढ़ आपदा राहत कंट्रोल रूम: 07768-299016

जिला बाढ़ आपदा राहत अधिकारी डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल: 8839256389

सारंगढ़ एसडीओआर बाढ़ नियंत्रण कक्ष: 07768-233706

एसडीएम उमेश कुमार साहू: 8305377283

बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक: 9340535968

सरिया बाढ़ नियंत्रण कक्ष: 07768-265041

सरिया नियंत्रण अधिकारी पुष्पेंद्र राज: 8269967979

बरमकेला तहसीलदार कोमल साहू: 8817131042

सारंगढ़ तहसीलदार एन.के. सिन्हा: 8103002246

सरसींवा तहसीलदार मोहन साहू: 8966850356

कोसीर तहसीलदार शनिराम पैकरा: 9827464329

प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest