CHHATTISGARHnewsबसनासरायपाली

भाजयुमो में नई जिम्मेदारी: राजू कीर्ति चौहान बने बसना मंडल प्रभारी, जताया आभार

📡36garhnewsupdate.com

 

सरायपाली/बसना, महासमुंद। 7/08/26

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला महासमुंद ने राजू कीर्ति चौहान को बसना मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी के प्रदेश, युवा मोर्चा और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प जताया।

राजू कीर्ति चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पवन साय, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया, जिला प्रभारी अनु टेटेवार, जिला सह प्रभारी सत्यम चन्द्राकर तथा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे। युवा शक्ति को संगठन से जोड़ना, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी।

राजू कीर्ति चौहान ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है जिनके सहयोग, मार्गदर्शन और स्नेह से उन्हें निरंतर प्रेरणा मिलती रही है।

भाजयुमो के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राजू कीर्ति चौहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बसना मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest