दीपका के वार्ड क्रमांक-01 गोबर घोरा में ₹04.20 लाख के नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन
📡 36garhnewsupdate.com...

📡 वर्षों पुरानी जलभराव और गंदगी की समस्या से मिलेगी राहत, वार्डवासियों में खुशी का माहौल…
दीपका/कोरबा, छत्तीसगढ़। 07 अगस्त 2026
नगर पालिका परिषद दीपका अंतर्गत वार्ड क्रमांक-01 गोबर घोरा में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है, वार्ड में ₹04 लाख 20 हजार की लागत से बननें वाली नाली निर्माण योजना का विधिवत भूमिपूजन वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक देव सिंह, अनिल कुमार, अर्जुन चौहान एवं सुरेश पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, नाली निर्माण की शुरुआत से वार्डवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखनें को मिला।

📡 जलभराव और गंदगी की समस्या से मिलेगी निजात…
वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल नें कहा कि वार्ड में पक्की नाली व्यवस्था नहीं होने के कारण लंबे समय से घरों का निस्तारी पानी एवं बारिश का पानी सड़कों और खाली स्थानों पर जमा होता रहा है, जलभराव के कारण गंदगी, मच्छरों का प्रकोप तथा मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहता था।
उन्होंने कहा कि ₹04.20 लाख की लागत से बनने वाली सुव्यवस्थित नाली से पानी की निकासी बेहतर होगी और लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से वार्डवासियों को राहत मिलेगी।

📡 स्वच्छ एवं बेहतर वार्ड बनाना प्राथमिकता…
पार्षद जायसवाल नें कहा कि वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है, नाली निर्माण कार्य पूरा होनें के बाद जल निकासी की व्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
निर्माण कार्य के शुभारंभ पर वार्डवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वार्ड पार्षद एवं नगर पालिका परिषद दीपका प्रशासन के प्रति आभार जताया।




