सोनाखान की बैठक नरधा में संपन्न, विधायक कविता हुई शामिल:-युधिष्ठिर नायक
📡36garhnewsupdate.com


सोनाखान। 6/08/26
सोनाखान। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरधा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे शामिल हुईं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के निर्देशानुसार संगठनात्मक गतिविधियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान विधायक कविता प्राण लहरे ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनके सुझाव, विचार एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आम जनता के बीच सक्रिय रहकर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवां के अध्यक्ष भीसम प्रसाद साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष लखेश्वर देवांगन सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।



