CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं प्रवेश काउंसलिंग की अंतिम तिथि 5 अगस्त

📡36garhnewsupdate.com

अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 04 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, काउंसलिंग की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

विभागीय वेबसाइट पर पात्र छात्र-छात्राओं की सूची एवं काउंसलिंग तिथि जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के समय निम्न दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा—

. कक्षा 8वीं की प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंकसूची।

प्रधानपाठक/प्राचार्य द्वारा जारी अध्ययन प्रमाण-पत्र।

– लागू होने पर नक्सल पीड़ित प्रमाण-पत्र।

लागू होने पर अल्पसंख्यक वर्ग संबंधी नोटरी सत्यापित प्रमाण-पत्र।

जाति प्रमाण-पत्र।

विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण-पत्र।

– विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए संबंधित प्रमाण-पत्र (दिव्यांग, अनाथ, विधवा/परित्यक्ता महिला के बच्चे, शहीद सैनिक, पुलिस, अर्द्धसैनिक या सशस्त्र बल के कर्मियों के आश्रित आदि)।

– प्रवेश पात्रता मिलने के बाद तीन दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकल सेल जांच प्रमाण-पत्र संबंधित विद्यालय में जमा करना होगा।

विभाग ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest