CHHATTISGARHnewsRajnandgaonSPORTS

फिरोज अंसारी निर्विरोध बने जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष, भूषण साव, दौलत सिंह चंदेल, आशा थॉमस व शिवनारायण धकेता उपाध्यक्ष पद पर; 31 जुलाई को होगी नाम वापसी

📡 36garhnewsupdate.com

राजनांदगांव, 30 जुलाई 2026। जिला हॉकी संघ के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत गुरुवार को नामांकन दाखिल करनें की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 18 नामांकन प्राप्त हुए, अध्यक्ष पद पर केवल एक ही नामांकन प्राप्त होनें के कारण फिरोज अंसारी निर्विरोध जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हो गए।

निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता गुणेंद्र साव तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी सुधांशु जोशी एवं प्रवीण चंद्रवंशी की उपस्थिति में नगर निगम स्कूल ग्राउंड स्थित छत्तीसगढ़ हॉकी संघ कार्यालय में पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।

अध्यक्ष पद पर फिरोज अंसारी के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी नें नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके कारण इस पद पर चुनाव की आवश्यकता नहीं रही और उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

उपाध्यक्ष (04 पद) के लिए भूषण लाल साव, आशा थॉमस, शिवनारायण धकेता एवं दौलत सिंह चंदेल नें नामांकन दाखिल किया।

सचिव (01 पद) के लिए शिवनारायण धकेता एवं वीरेंद्र सिंह भाटिया के बीच मुकाबला होगा।

सह-सचिव (01 पद) के लिए महेंद्र सिंह ठाकुर, बबिता लिल्हारे, अनुराज श्रीवास्तव एवं गुणवंत पटेल नें नामांकन प्रस्तुत किया।

कोषाध्यक्ष (01 पद) के लिए वीरेंद्र सिंह भाटिया नें नामांकन दाखिल किया।

कार्यकारिणी सदस्य (05 पद) के लिए कुमार स्वामी, गुणवंत पटेल, गणेश प्रसाद शर्मा, शबनम बानो, संदीप सिंह ग्रेवाल एवं खुशाल यादव नें नामांकन भरा है।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी, इसके बाद शेष पदों पर चुनाव अथवा निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति स्पष्ट होगी।

✒️ संभावित शीर्षक…

✨️ फिरोज अंसारी निर्विरोध बने जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष, 18 नामांकन हुए दाखिल।

✨️ जिला हॉकी संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर फिरोज अंसारी निर्विरोध, आज होगी नाम वापसी।

✨️ हॉकी संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर नहीं हुआ मुकाबला, फिरोज अंसारी निर्विरोध निर्वाचित।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest