
जिला बलौदाबाजार 29/07/26
में, कसडोल विकास खंड के अंतर्गत, सोनाखान तहसील के अंतिम ग्राम बरपानी में खैरा मार्ग का, यह विद्युत पोल के दृश्य बहुत ही भयावह है, यह नज़ारा 29/7/26 का है, जो बहुत बारिश होने के बाद एक पेड़ के गिर जाने से हुई है, यहां से करीब 500 मीटर की दूरी में, हायर सेकेंडरी स्कूल है जहाँ सैकड़ों विद्यार्थीयो का प्रति दिन आना जाना रहता है, जो किसी अप्रिय घटना के शिकार हो सकते हैं,

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने CSEB के अधिकारी, कर्मचारी, ठेकेदार से विनम्र अपील किया है कि, किसी अप्रिय घटना के पूर्व, समय रहते उक्त पोल को सुधार लिया जाए, ताकि कोई घटना ना घटे,
साथ ही साथ नायक जी से राहगीरो से भी सँभल कर चलने की अपील की है, क्योंकि यह मार्ग वनांचल के प्रमुख मार्गों में से एक है, यहां हजारों की संख्या में गाड़िया प्रति दिन गुजरती है



