जंतर-मंतर पर 26 दिन बाद सोनम वांगचुक नें समाप्त किया अनशन, युवाओं का आंदोलन जारी
📡 36garhnewsupdate.com...

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक नें 26 दिनों तक चले अपनें अनशन को समाप्त कर दिया, यह निर्णय केंद्र सरकार के साथ बातचीत और आंदोलन से जुड़े घटनाक्रमों के बाद सामनें आया।

वांगचुक के अनशन समाप्त करनें के बावजूद जंतर-मंतर पर आंदोलन पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, प्रदर्शन से जुड़े युवाओं और समर्थकों नें अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखनें की बात कही है, प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और कथित पेपर लीक के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं।

सोनम वांगचुक के 26 दिवसीय अनशन नें राजधानी दिल्ली में व्यापक चर्चा को जन्म दिया, उनके अनशन समाप्त करनें के बाद अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच आगे की बातचीत किस दिशा में बढ़ती है और आंदोलन से जुड़े मुद्दों का समाधान किस प्रकार निकलता है।
समाचार डेस्क 36garhnewsupdate.com…




