CHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH

वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन ने 100 उत्कृष्ट महिलाओं का किया सम्मान, लकी ड्रॉ में हीरा देवी निराला बनीं वर्ष 2026 की ‘भाग्यशाली महिला’…

✒️ लक्ष्मीनारायण लहरे…

रायपुर/सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, प्रांजल दिव्यांग विशेष स्कूल एवं सियान सदन की संस्थापिका श्रीमती हीरा देवी निराला को राजधानी रायपुर में आयोजित ‘अग्रगामी महिला सम्मान समारोह-2026’ में सम्मानित किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में लगभग दो दशकों से उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय वृंदावन हॉल में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी गुरुशरण पाल गरचा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मनीषा बी. सिन्हा, डॉ. नलिनी मढ़रिया, डॉ. करुणा कुर्रे, डॉ. प्राची भट्टर, डॉ. रत्ना अग्रवाल, पं. पी.के. तिवारी, राजकुमार धर द्विवेदी एवं अजीत कुकरेजा उपस्थित रहे।

वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि समारोह का शुभारंभ बाल प्रतिभाओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। इस वर्ष सांप्रदायिक सौहार्द, थिएटर, फिल्म, जनजागरण, खेल, शिक्षा, चिकित्सा, विधिक सहायता, पत्रकारिता, व्यवसाय, साहित्य, कला, संस्कृति, लोककला, पुलिसिंग एवं प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का चयन सम्मान के लिए किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि सम्मानित महिलाओं के कार्य समाज में आशा, विश्वास और सकारात्मक परिवर्तन की नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। उन्होंने वक्ता मंच की तीन दशकों की सामाजिक यात्रा की सराहना करते हुए इसे सेवा, संवेदना, संस्कार और जनजागरण का सशक्त मंच बताया।

कार्यक्रम में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को ‘अग्रगामी महिला अवार्ड’ एवं सम्मान-पत्र प्रदान किए गए। विशेष आकर्षण रहे लकी ड्रॉ में श्रीमती हीरा देवी निराला को वर्ष 2026 की ‘भाग्यशाली महिला’ के विशेष सम्मान से भी नवाजा गया।

इस अवसर पर राजेश पराते, शुभम साहू, विवेक बेहरा, मनीष अवस्थी, ज्योति शुक्ला, पूर्णेश डडसेना, धनेश्वरी नारंग, उमा स्वामी, राजाराम रसिक, दुष्यंत साहू, हेमलाल पटेल, लक्ष्मीनारायण लहरे, देव मानिकपुरी, डॉ. इंद्रदेव यदु, अखिलेश तिवारी सहित वक्ता मंच के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संयोजक शुभम साहू द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

समारोह में सम्मानित महिलाओं में रविंदर कौर भांबरा, स्वीटी सलूजा, आफताब बेगम, डॉ. आकांक्षा दुबे, सीमा पांडेय, अनुराधा दुबे, डॉ. मान्या ठाकुर, अचला श्रीवास्तव, रूपल पांडे, जया सिंह, अदिति साहू, अर्पिता बेडेकर, रतनजीत कौर, आरजू मीर, अनुभूति श्रीवास्तव, पद्मा ब्यौहार, माधुरी साहू, सुमिता रॉय बर्मन, हीरा देवी निराला, डॉ. करुणा, रिम्मी सिंह, अंकुर शुक्ला, डॉ. विधा सिंह राठौर, टिकेश्वरी खटकर, कुंती तेता, हिना देशपांडे, नेहा यादव, रश्मि दुबे सहित प्रदेश की 100 महिलाएं शामिल रहीं।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest