CHHATTISGARHSarngarh

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने नवपदस्थ एसपी और जिला पंचायत सीईओ से की सौजन्य मुलाकात

पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं सीईओ ऋषिकेश तिवारी को भेंट की प्रादेशिक दूरभाषिका

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ 

14/07/2026

36garhnewsupdate.comजिला श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक के नेतृत्व में जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ऋषिकेश तिवारी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर पत्रकारों ने दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और संघ की ओर से प्रकाशित प्रादेशिक दूरभाषिका (डायरेक्टरी) प्रदान की।

प्रादेशिक दूरभाषिका में प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं ब्लॉकों के पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों के संपर्क नंबर उपलब्ध हैं।

पत्रकार पुलिस और आम जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी : एसपी सुनील शर्मा

पत्रकारों के साथ परिचयात्मक बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम जनता तक पुलिस की पहुंच सुनिश्चित करने में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को सामने लाने के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच संवाद स्थापित करने का कार्य करते हैं। नवगठित जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सुगम आवागमन और अपराध नियंत्रण की दिशा में प्राथमिकता से कार्य करने की बात उन्होंने कही।

विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में सहयोग करें : सीईओ ऋषिकेश तिवारी

इसके पश्चात पत्रकार संघ के पदाधिकारी जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और नवपदस्थ सीईओ ऋषिकेश तिवारी से मुलाकात की। सीईओ ने पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद पंचायत के बाद अब जिला पंचायत में भी पुराने पत्रकार साथियों का सहयोग और मार्गदर्शन अपेक्षित है।

उन्होंने ग्रामीण विकास, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

ये रहे उपस्थित

सौजन्य मुलाकात के दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी, जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक, ब्लॉक अध्यक्ष गोपेश रंजन द्विवेदी सहित वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे,  पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest