CHHATTISGARHSarngarh

विनायक एकेडमी में RTE विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म का वितरण

📡36garhnewsupdate.com

 

 

सारंगढ़ 14/07/2026

सारंगढ़ के मढ़ाईभाठा स्थित विनायक एकेडमी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत KG से कक्षा दूसरी तक के सभी RTE विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से निःशुल्क यूनिफॉर्म प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के साथ पहुंचे पालकों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और बच्चों ने नई यूनिफॉर्म प्राप्त कर खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रूद्र ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और RTE के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विद्यालय निरंतर प्रयासरत है।

यूनिफॉर्म वितरण के बाद पालकों ने विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए राहतभरा कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के साथ उनकी शिक्षा के प्रति उत्साह भी बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रयास आगे भी जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest