वार्ड क्रमांक 01 में पेयजल संकट के समाधान की पहल, ठाकुर देव स्थल पर बोर खनन कार्य का शुभारंभ
📡 36garhnewsupdate.com...

पार्षद कमलेश जायसवाल ने विधि-विधान से किया भूमि पूजन, दर्जनों परिवारों को मिलेगा लाभ…
दीपका/कोरबा। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 01 में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ठाकुर देव स्थल परिसर में बोर खनन कार्य का शुभारंभ किया गया। वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया।
इस बोर खनन का उद्देश्य ठाकुर देव स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को वर्षभर स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। इससे गर्मी के मौसम सहित अन्य समय में होने वाली जल संकट की समस्या से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही दैनिक उपयोग और निस्तारी के लिए भी पानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

✒️ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी नें बढ़ाया आयोजन का गौरव…
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। विकास कार्य के प्रति एकजुटता का परिचय देते हुए वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद आकाश साहू, वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद अविनाश यादव, हनुमान सिंह कंवर, कीर्ति सिंह कंवर एवं शिव जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
✒️ ‘जल ही जीवन है’:- कमलेश जायसवाल…
पार्षद कमलेश जायसवाल ने कहा कि “जल ही जीवन है और प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। ठाकुर देव स्थल के समीप बोर खनन होने से आसपास के दर्जनों परिवारों को लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से राहत मिलेगी।”
उन्होंने कहा कि वार्ड के समग्र विकास एवं नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्य लगातार किए जाएंगे।
✒️ वार्डवासियों नें जताया आभार…
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बोर खनन कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में पेयजल संकट काफी हद तक समाप्त होगा और दैनिक जरूरतों के लिए पानी की उपलब्धता आसान हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कार्य के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।




