BALODA-BAZARCHHATTISGARHSONAKHAN

प्राण लहरे का जन्मोत्सव सोनाखान क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया

📡 36garhnewsupdate.com...

सोनाखान/बलौदाबाजार। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि एवं विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे के पति प्राण लहरे का जन्मोत्सव सोनाखान विकासखंड के विभिन्न स्थानों क्रमश: बारनवापारा, मोहदा, सोनाखान एवं गिरौदपुरी धाम में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित हुए और प्राण लहरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मोत्सव कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे भी उपस्थित रहीं। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, राज महंत, पी. के. धृतलहरे, मोती साहू, जान मोहम्मद खान, इतवारी साहू, रवि बंजारे, हेमलाल बरिहा, हरिराम नाग, मन्नूलाल पटेल, देवकुमार साहू, लोरिक यादव, फुलेश्वरी साहू, सूरज साहू, अनिल यादव, रामसाय यादव, अश्वनी बरिहा, सुशील साहू, धीरसिंह नेताम, मोहन पैकरा, मोहन बरिहा, नोहर पैकरा, युगल किशोर साहू, द्वारका साहू, विश्राम दास बंजारे, नोबल डहरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्राण लहरे के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest