मन्ना महोबिया, उदयकांत पटेल और अजय मिश्रा बने नगर पंचायत धमधा के एल्डरमैन
📡 36garhnewsupdate.com

धमधा। नगर पंचायत धमधा में एल्डरमैन पदों पर नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों में उत्साह का माहौल है, शासन द्वारा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मन्ना महोबिया, उदयकांत पटेल एवं अजय मिश्रा को नगर पंचायत का एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीनों नवनियुक्त एल्डरमैन को शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन और जनसेवा के प्रति उनके लंबे योगदान का सम्मान बताया। स्थानीय नागरिकों ने भी उम्मीद जताई कि उनके अनुभव का लाभ नगर पंचायत के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मिलेगा।

भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों एल्डरमैन नगर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाते हुए शासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे।




