सारंगढ़ में कांग्रेस का मुख्यमंत्री पुतला दहन प्रदर्शन, सोनाखान से युधिष्ठिर नायक समर्थकों संग हुए शामिल
📡 36garhnewsupdate.com


सारंगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री पुतला दहन कार्यक्रम में सोनाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने किया, इस दौरान बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे एवं सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सभा से हुई, जहां कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया, इसके बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में सारंगढ़ के मेला स्थल पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, महिला कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पदमा घनश्याम मनहर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, पुरुषोत्तम साहू, किशोर पटेल, रामनाथ सिदार, राकेश पटेल, सूरज तिवारी, विक्की पटेल, शुभम बाजपेयी, दिलीप अनंत, उत्तरा साहू, लता जटवर, सरिता गोपाल, मंजू आनंद, अनिका विनोद भारद्वाज, गोल्डी नायक सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सोनाखान क्षेत्र से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में इतवारी साहू, जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, धनीराम नाग, गोपी साहू, अनिल यादव, जिब्रधन पटेल, मिथलेश लहरे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाया।



