CHHATTISGARHKORBA

भाजपा महिला मोर्चा ने सेवा, संगठन और जनजागरूकता के साथ मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष

36garhnewsupdate.com

हरदीबाजार मंडल में डिजिटल लर्निंग, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवं बाल आश्रम में फल-मिठाई वितरण जैसे सेवा कार्य आयोजित…

हरदीबाजार/कोरबा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष के अंतर्गत हरदीबाजार मंडल में सेवा, संगठन और जनजागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मंजुला सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन जिला महामंत्री अनसुईया राठौर ने किया।

✒️ महापुरुषों को श्रद्धांजलि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ…

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और संगठन सुदृढ़ीकरण के उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

✒️ डिजिटल लर्निंग से संगठन को मिलेगी नई मजबूती…

स्मरण पक्ष के अंतर्गत हरदीबाजार के बूथ क्रमांक 213 में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, डिजिटल संचार, संगठन की विचारधारा और जनसंपर्क के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी गई।

✒️ स्वच्छता अभियान के माध्यम से दिया सामाजिक संदेश…

सेवा गतिविधियों के तहत आंबेडकर चौक स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। परिसर की साफ-सफाई के पश्चात कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।

✒️ वृक्षारोपण एवं बाल आश्रम में सेवा कार्य…

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से माध्यमिक स्तर बिंझवार बालक आश्रम, हरदीबाजार परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही आश्रम के छात्र-छात्राओं के बीच फल, बिस्किट, टॉफ़ी एवं मिठाइयों का वितरण कर उनके साथ आत्मीय समय बिताया गया।

✒️ सेवा और संगठन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प…

कार्यक्रम में जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंत्योदय के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के कार्यों को निरंतर गति देने का संकल्प लिया।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest