CHHATTISGARHKOREA

कोरिया अग्निकांड मामले में सीबीआई जांच के आदेश, न्याय की मांग को मिली बड़ी सफलता

36garhnewsupdate.com

रायपुर/कोरिया, छत्तीसगढ़। 01 जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोरिया अग्निकांड मामले में लंबे समय से उठ रही सीबीआई जांच की मांग पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, शासन द्वारा मामले की सीबीआई जांच के आदेश जारी किए जाने के बाद इसे न्याय की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना द्वारा शासन-प्रशासन के समक्ष लगातार न्याय की मांग उठाई गई, वहीं प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार, शिव सेना अध्यक्ष हरीकपुर सिंह, शिवप्रताप सिंह कन्नौजिया, क्षत्रिय प्रदेश अध्यक्ष आनंद वल्लभ सिंह, राणा प्रताप सिंह, श्रीनिवास सिंह, आशीष सिंह (बिलासपुर) एवं प्रफुल सिंह सहित विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग को लगातार मुखरता से उठाया।

समाज का कहना है कि सीबीआई जांच के आदेश से निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की उम्मीद मजबूत हुई है, साथ ही यह भी मांग की गई है कि जांच शीघ्र पूरी कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सामाजिक प्रतिनिधियों ने इसे समाज की एकजुटता, संघर्ष और न्याय के प्रति अटूट विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि “न्याय के लिए उठी आवाज़ कभी व्यर्थ नहीं जाती, एकता, संघर्ष और संकल्प अंततः सफलता दिलाते हैं।”

जय राजपूताना। जय क्षत्रिय समाज।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest