CHHATTISGARHKORBA

दीपका खदान क्षेत्र में CISF की बड़ी कार्रवाई, चोरी का प्रयास विफल; 03 रोलर बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

36garhnewsupdate.com

CISF जवान की सतर्कता से सरकारी संपत्ति सुरक्षित, चार अन्य आरोपियों की तलाश तेज…

दीपका/कोरबा, छत्तीसगढ़। 30 जून 2026
दीपका खदान क्षेत्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए चोरी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। बल के जवानों ने चोरी के तीन कीमती रोलर बरामद करने के साथ ही मुख्य आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

✒️ तड़के ड्यूटी के दौरान संदिग्ध गतिविधि पर हुई कार्रवाई…

घटना 29 जून 2026 की सुबह लगभग 5:15 बजे की है। दीपका माइंस क्षेत्र के बेल्ट नंबर-15 स्थित ACB क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान तैनात CISF के जवान की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी, जो रोलर लेकर जा रहा था। जवान ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए युवक को घेरकर पकड़ लिया और आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए उसे त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) के सुपुर्द कर दिया।

✒️ आरोपी की निशानदेही पर 03 रोलर बरामद…

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश दास, पिता दीपेश दास, निवासी बेलटिकरी के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर WB-27 क्षेत्र के समीप से चोरी के तीन रोलर बरामद किए गए।

✒️ चार अन्य सहयोगियों के नाम उजागर, तलाश जारी…

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि चोरी की इस वारदात में उसके साथ चार अन्य साथी भी शामिल थे। इस सूचना के आधार पर CISF और स्थानीय पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त रूप से सघन तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

✒️ कर्तव्यनिष्ठा की हो रही सराहना…

CISF जवानों की त्वरित निर्णय क्षमता, सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई की अधिकारियों द्वारा सराहना की जा रही है। समय रहते की गई कार्रवाई से सरकारी संपत्ति की चोरी रोकी जा सकी और एक संगठित चोरी गिरोह का खुलासा हुआ। फिलहाल मामले में विस्तृत जांच जारी है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest