जनपद सदस्य विमल ने अपने गांव के स्कूल परिसर में पौधे रोपे ….
36garhnewsupdate.com

वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे
सक्ति/डभरा 27/06/2026
डभरा जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के जनपद सदस्य सभापति इंजी विमल खूंटे ने अपने जनपद गांव जवाली और सकराली में विशेष अभियान के माध्यम से पौधे रोपे ।पर्यावरण बचाएं का नारा लगाकर स्कूलों में आम ,कटहल ,अमरूद व जाम के पौधे लगाए एवं क्षेत्र में अधिक संख्या में पौधे लगाने के लिए लोगों को अपील किए विमल खूंटे हमेशा से ही अपने अलग अंदाज एवं जनहित के कार्यों को लेकर हमेशा जाने जाते हैं ।
इनका लोगों के प्रति बेहतर सोच के कारण क्षेत्र में अलग पहचान है हाल ही में उन्होंने लोगों के समस्याओं के समाधान हेतु अपने निजी मोबाइल नंबर को भी उन्होंने सार्वजनिक किया था और बोले थे कि जनपद स्तरीय किसी भी समस्या के समाधान हेतु कभी भी मुझे संपर्क कर सकने की बात कही वीडियो के माध्यम से हमेशा लोगों को जागरूक करने एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं इस पौधा रोपड़ अभियान में गांव के लोग उनके साथ रहे । जिसमें प्रमुख रूप से पौधा रोपड़ कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोविंद टंडन ,तुलेश्वर श्रीवास, नर्मदा कुर्रे, दिलीप जाटवर भगऊ श्रीवास, मोहन बघेल सालिकराम निषाद ,सुशील सिदार ,मेहतर खूंटे ,देव दिव्य ,बेदराम बघेल ,परमेश बघेल ,संतोषी टंडन ,उत्तरा कुर्रे एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।विमल खूंटे युवा हस्ताक्षर हैं वे कम उम्र 33 के युवा जनपद सदस्य हैं । उनकी अच्छी सोच से वे लोगों के बीच अपनी सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक रख रहे हैं ।



